भोपाल से किडनेप हुए स्टूडेंट की डेडबॉडी मिली | Bhopal News

Updesh Awasthee
भोपाल। घर से स्टेशन के लिए निकले नर्सिंग फस्ट ईयर के छात्र गोविंद मीणा की लाश मंडीदीप मे एक पुल के नीचे मिली है। उसका किडनेप कर लिया गया था। किडनैपर्स ने फिरौती में 15 लाख की मांग की थी। पुलिस को सारी सूचनाएं दी गईं थीं परंतु पुलिस उसे मुक्त नहीं करा पाई और अपहरणकर्ताओं ने छात्र की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह मंडीदीप स्थित एक पुल के नीचे से अपहृत छात्र गोविंद मीणा का शव बरामद कर लिया गया है। शव के हाथ और मुंह बंधे हुए थे, साथ ही शरीर पर चोटों के कई निशान थे। पुलिस का मानना है कि गोविंद की हत्या से पहले उसके साथ आरोपियों ने काफी मारपीट की है, जिससे उसके शरीर पर निशान बन गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। 

गौरतलब है कि गोविंद मीणा 2 जुलाई को अपने घर से दोस्तों को स्टेशन छोड़ने जाने की बात कहकर गया था। रातभर वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद उनके पास अपहरणकर्ताओं का फिरौती के लिए फोन आया, इस बारे में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक, जिस रास्ते से गोविंद गुजरा था, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उन्हें युवक दोस्तों के साथ बाइक से कहीं जाता हुआ नजर आ रहा है। इन दोस्तों के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!