भोपाल। आरजीपीवी में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कई छात्रों ने ई-मेल के माध्यम से विभिन्न सेमेस्टर की स्कैन की गई कॉपियां उन तक नहीं पहुंचने की शिकायत की। इन छात्रों के हंगामा करने का खास कारण इसी सप्ताह शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं हैं। उधर, आरजीपीवी के परीक्षा नियंत्रक मोहन सेन ने जब हंगामा कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी स्कैन्ड कॉपियां उन्हें मिल जाएंगी।
इसके बाद ही छात्रों ने हंगामा बंद किया। आरजीपीवी ने इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए इसी साल से स्कैन की गई कॉपियां ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करवाने की शुरुआत की है। साथ ही कुछ कमी होने पर छात्रों को ई-मेल पर ही आरजीपीवी को जवाब देना है।
अब चूंकि इसी सप्ताह सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होना है, इसलिए छात्र चिंतित हुए और आरजीपीवी पहुंच गए और हंगामा किया।
