Krishna Builders के खिलाफ तीसरी FIR

Updesh Awasthee
भोपाल। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कृष्णा बिल्डर के मालिक सुनील टिबड़ेवाल के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। यह केस भी कोलार थाने में दर्ज किया गया। टिबड़ेवाल ने एक एनआरआई विजय कुमार, निवासी नीरजा नगर, जेके रोड से आरटीजीएस के जरिए 85 लाख रुपए लिए और उसे 10 प्लॉट्स का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया। 

उसने इन प्लॉट्स को बेचने के लिए दूसरों लोगो से पहले ही प्रति प्लाट साढ़े आठ लाख रुपए ले रखे थे। टिबड़ेवाल ने धोखाधड़ी करते हुए एनआरआई को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किए हुए प्लॉट्स दूसरों को बेच दिए और उनकी रजिस्ट्री भी करवा दी। 

सीएसपी सीएम द्विवेदी ने बताया कि सुनील के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में जांच चल रहीं है। पूरे तथ्य सामने आने के बाद और मामले दर्ज किए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!