KRISHNA BUILDERS अवैध प्लाट बेच रहा है, FIR दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के कोलार थाने में कृष्णा बिल्डर पर एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरखेड़ी स्थित अग्रवाल नगर में ग्राम पंचायत कि जमीन है जहां बिल्डर द्वारा अवैध तरीके से प्लाट काट कर बेचे जा रहे थे। 

80 ए सुपर डीलक्स मिनाल रेसिडेंसी निवासी प्रकाश कुमार वाधवानी ने थाने में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि अग्रवाल नगर में उसने कृष्णा बिल्डर के संचालक सुनील केवाड़ेवाले से एक प्लाट खरीदा था जिसके लिये इसने उसे 25 लाख रुपये एडवांस दे दिये थे। बाकी बची रकम रजिस्ट्री के बाद देनी थी। इसी बीच प्रकाश को सुनील की सच्चाई के बारे में पता चला कि वह जमीन अवैध तरीके से बेच रहा है। 

इसके बाद फरियादी ने अपने पैसे वापस मांगे तो सुनील केवाड़ेवाले ने पैसे देने से इंकार कर दिया। प्रकाश ने कल बुधवार को थाने जाकर आरोपी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। कोलार पुलिस ने बताया कि फरियादी कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अरोपी कि तलाश भी शुरु कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!