यवतमाल। महाराष्ट्र के वसंतराव नाईक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक सहायक प्रोफेसर को कॉलेज के छात्राओं ने जमकर पीटा। प्रोफेसर पर एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता किसी तरह बचकर भागी। छात्राओं ने प्रोफेसर को इतना पीटा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को साइकेट्री विभाग के एक सहायक प्रोफेसर डॉ. शरद मनोर ने एक छात्रा का यौन शोषण करने की कोशिश की। जिसके बाद छात्रा काफी डर गर्इ और किसी तरह वहां से भाग निकली। छात्रा ने ये पूरा मामला अपने साथी छात्राओं को बताया। बाद में गुस्साई अन्य छात्राओं ने प्रोफेसर को रास्ते में ही रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। यह हमला इतना तीव्र था कि प्रोफेसर बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल दाखिल करना पड़ा।
