मैने 'शिव' को जन्म दिया है: सोफिया हयात की बेतुकी पोस्ट

Updesh Awasthee
मुंबई। न्यूड फोटो शूट के बाद चर्चा में आई मॉडल सोफिया हयात या तो अपनी आध्यात्मिक भावनाओं को शब्द नहीं दे पा रहीं हैं या फिर चर्चा में बने रहने के लिए इंस्टाग्राम पर बेतुके पोस्ट कर रहीं हैं। ताजा पोस्ट में सोफिया ने लिखा है कि उसने 'शिव' को जन्म दिया है। 

अक्सर ही अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाली मॉडल से नन बनी सोफिया ने अब एक विवादित पोस्ट किया है। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट में किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने शिव को जन्म दिया है। 

सोफिया ने इससे पहले ही कहा था कि वह कभी भी किसी के साथ सेक्स नहीं करेंगी और बच्चे को जन्म नहीं देंगी। अब अचानक सोफिया ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है और लिखा की उन्होंने शिव को जन्म दिया है। 

मॉडल से नन सोफिया इन दिनों ईश्वर और मन की शांति की खोज कर रही हैं। इसी क्रम में वह कई धार्मिक स्थान की यात्रा कर रही हैं। औरंगाबाद के कैलाश मंदिर में मन की शांति तलाश रही सोफिया ने लिखा, जितनी बार वह ओम नम: शिवाय का जाप कर रही हैं उनके अंदर एक चुंबकीय ऊर्जा का संचार हो रहा है। इन्हे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे शिव को जन्म दिया हो। वह शिव को अपने अंदर ही महसूस कर रही हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!