प्रमोशन में आरक्षण: आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ

Updesh Awasthee
भोपाल। आप नेता आशुतोष ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर व्यापमं घोटाले की जांच कराई जाएगी। व्यापमं से संबंधित सभी 46 मौतों के मामलों की जांच होगी। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी पूछताछ होगी, वे भी नहीं बच पाएंगे। आशुतोष ने प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने के सवाल पर कहा कि प्रमोशन में आरक्षण पर जो संवैधानिक व्यवस्था है। उसका आप पार्टी पालन करेगी। इस मसले पर पार्टी की राय स्पष्ट है। आशुतोष रविवार को यहां आप पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

आप नेता आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में 2018 का वर्ष क्रांतिकारी वर्ष होगा। प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, भाजपा के बीते साढ़े तेरह साल के भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आप की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी वन बूथ 10 यूथ की रणनीति के तहत संगठन को मजबूत बनाएगी। यह काम इस साल दिसंबर के महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!