सामान्य ज्ञान भाग 34 ( रूसी क्रांति घटना चक्र तथ्य )

Bhopal Samachar
सबसे बडा न्यूज पोर्टल भोपाल समाचार अपने नियमित पाठकों के विशेष आग्रह पर सप्ताह में एक दिन इतिहास से संबंधित सामान्य जानकारी संक्षिप्त रुप में प्रकशित की जा रही है। इसमें और परिवर्तन किया जाये। पाठकगण अपने विचार एवं सुझाव भोपाल समाचार की इमेल पर भेज सकते है। 

रूसी क्रांति घटना चक्र तथ्य
1. समाजवाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम राबर्ट ओवेन ने किया था। वह वेल्स का रहनेवाला था। 
2. आदर्शवादी समाजवाद का प्रवक्ता राबर्ट ओवेन को माना जाता है। 
3. वैज्ञानिक समाजवाद का संस्थापक कार्ल मार्क्स था। कार्ल मार्क्स जर्मनी का विनासी था। 
4. कार्ल मार्क्स ने दास कैपिटल और कम्यूनिस्ट मैनीफेस्टो नामक पुस्तक लिखी है। 
5. फ्रांसीसी साम्यवाद का जनक सेंट साइमन को माना जाता है। 
6. फेबियन सोशलिज्म का नेतृत्व जार्ज बर्नाड शॉ ने किया। 
7. लंदन में फेबियन सोसायटी की स्थापना 1884 ई0 में हुई। 
8. दुनिया के मजदूरो एक हो का नारा कार्ल मार्क्स ने दिया। 
9. रूस के शासक को जार कहा जाता था। यह जारशाही व्यवस्था मार्च 1917 ई0 में समाप्त हुई। 
10. जार मुक्तिदाता के नाम से अलेक्जेंडर द्वितीय को जाना जाता है।
11. रूस का अंतिम जार शासक जार निकोलस द्वितीय था।  
12. 1917 ई0 में हुई रूसी क्रांति का तात्कालिक कारण प्रथम विश्व युद्ध में रूस की पराजय थी। 
13. 7 नवम्बर 1917 ई0 की वोल्शेविक क्रांति का नेता लेनिन था। 
14. लेनिन ने चेका का संगठन किया था। 
15. लाल सेना का संगठन ट्राटस्की ने किया था। 
16. रूस के जार शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या बम-बिस्फोट में हुई। 
17. एक जार, एक चर्च और एक रूस का नारा जार निकोलस द्वितीय ने दिया था। 
18. रूस में सबसे अधिक जनसंख्या स्लाव लोगों की थी। 
19. अन्ना कैरेनिना के लेखक लियो टाल्सटाय था। 
20. शून्यवाद का जनक तुर्गनेव को माना जाता है। 
21. रूसी साम्यवाद का जनक प्लेखानोव को माना जाता है। 
22. सोशल डेमोक्रेटिक दल की स्थापना 1903 ई0 में रूस में हुई।
23. यह दल दो गुटों में विभाजित था- वोल्शेविक और मेन्शेविक। 
24. वोल्शेविक का अर्थ बहुसंख्यक एवं मेन्शेविक का अर्थ अल्पसंख्यक होता है। 
25. वोल्शेविक दल का नेता लेनिन था। 
26. 16 अप्रैल 1917 ई0 में लेनिन ने रूस में क्रांतिकारी योजना प्रकाशित की जो अप्रैल थीसिस के नाम से जानी जाती है।
27. 1921 ई0 में लेनिन ने रूस में नई आर्थिक नीति लागू की।
28. आधुनिक रूस का निर्माता स्टालिन को माना जाता है।
29. लेनिन की मृत्यु 1924 ई0 में हो गयी। 
30. राइट्स ऑफ मैन का लेखक टॉमस पेन ळै। 
31. मदर की रचना मैक्सिम गोर्की ने की। 
32. स्थायी क्रांति के सिद्धांत का प्रवर्तक ट्राटस्की था। 
33. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लेनिन का नारा था युद्ध का अन्त करो। 
34. कार्ल मार्क्स का आजीवन साथी रहा-फ्रेडरिक एंजेल्स। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!