मप्र का रंगीला अफसर: 2 शादियां, 1 लिव इन, 1 गर्लफ्रेंड

भिंड। महंगाई के इस ​जमाने में लोग 1 पत्नी के साथ बसर नहीं कर पाते और यहां एक अधिकारी इश्क पर इश्क फरमाए जा रहे हैं। अब तक 2 शादियां कर चुके हैं, 1 लड़की लिव इन रिलेशन में है और चौथी से इश्क की पींगे बढ़ रहीं हैं, लेकिन अब मामला पुलिस की चौखट पर पहुंच गया। साहब के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई। 

मामला मछली विभाग का है। आरोपी हैं अटेर क्षेत्र के मत्स्य निरीक्षक शशिकांत उमरे। उनके विभाग में मछुआरे मछलियों को जाल में फांसते हैं, साहब ने लड़कियों का फांस लिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार शशिकांत ने अपनी पहली पत्नी को 2005 में तलाक देने के बाद दूसरी शादी की लेकिन उमरे दूसरा रिश्ता भी नहीं निभा पाया और उसने बिना तलाक लिए ही अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दे दिया।

इसी विज्ञापन के जरिए पीड़िता उसके संपर्क में आई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो शशिकांत ने तलाक नहीं होने तक लिव इन में रहने की बात कही, जिसके बाद वो दोनों साथ में रहने लगे। महिला का आरोप है कि तीन साल तक शशिकांत ने उसका शारीरिक शोषण किया और जब भी वो शादी की बात करती तो वो उसे टाल देता। महिला ने बताया कि शशिकांत के साथ उसकी एक बेटी भी है।

इस बीच आरोपी ने एक और महिला के साथ अफेयर शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब पीड़िता को मिली तो उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और वो थाने में शशिकांत के खिलाफ शिकायत करने पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !