शिवराज सिंह चौहान: अंडे को लेकर फिर चलने लगे डंडे

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्र सरकार और शिवराज सिंह चौहान के बीच एक बार फिर 'अंडे को लेकर डंडे' चलना शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार चाहती है कि मप्र की आंगनवाड़ियों में अंडे परोसे जाएं, जबकि ​शाकाहारी शिवराज इससे साफ इंकार कर चुके हैं। बहुत समय पहले ही इस मामले की राख भी साफ हो चुकी थी लेकिन केंद्र की ओर से आए एक पत्र ने फिर से ठंडे हुए शोलों को हवा दे दी। 

केंद्र ने आंगनवाड़ियों में अण्डा वितरण के लिए रिमाइंडर भेजा है। इस रिमाइंडर में एक बार फिर अंडे का फंडा समझाया गया है। फायदे बताते हुए कहा गया कि इससे बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है और अंडे का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी पैदावार करने वाले लोगों को भी मुनाफा होगा। बावजूद इसके, तीन महीने का वक्त बीतने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं किया गया है। 

महिला एंव बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव जेएस कनसोठिया ने कहा, ‘पत्र पर अभी विचार किया जा रहा है, जैसे ही सीनियर्स की तरफ से कोई फैसला आएगा इसे लागू कर दिया जाएगा।’ वहीं, शाकाहारी सीएम शिवराज सिंह का इसपर विचार करने का कोई मूड नहीं लगता। उनके दफ्तर के एक अधिकारी ने कहा, ‘शिवराज सिर्फ एक पत्र के आ जाने से अपना फैसला मुश्किल ही बदलेंगे।’ 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!