दतिया में सरपंच पर गोलियां बरसाईं, मौके पर ही मौत

Updesh Awasthee
दतिया। यहां एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सरपंच की हत्या क्यों की गई और किसने की फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।

निसरौली ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश केवट शुक्रवार सुबह अपने घर से निकले थे। इस बीच रास्ते में कुछ बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दी। इस हमले में सरपंच सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सरपंच की हत्या की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना का विरोध करते हुए नाराज परिजनों ने शव को कलेक्ट्रेट के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!