रेलकर्मचारी की पत्नी का गैंगरेप करने आए डकैत, विरोध किया तो गोली मार दी

Bhopal Samachar
सतना। वो वक्त गुजर गया जब डकैत महिलाओं का सम्मान किया करते थे। यहां रेलवे कालोनी में डकैतों ने एक रेल कर्मचारी की पत्नी का रेप करने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो डकैतों ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को जबलपुर रिफर किया गया है। 

मामला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मप्र की टिकरिया रेलवे कॉलोनी का है। जहां गर्मी काफी होने की वजह से गैंगमेन की पत्नी घर के बाहर खुले आंगन में सो रही थी। इसी दौरान आधी रात के बाद डकैत बबली कौल और उसके साथी वहां आ धमके। 

डकैतों ने गैंगमेन की पत्नी से गैंगरेप की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर डकैतों ने उसे गोली मार दी। इसी दौरान शोर सुनकर वहां पहुंचे अन्य रेल कर्मचारियों की बंदूक के बट से पिटाई कर डकैत फरार हो गए।

महिला को कंधे में गोली लगी हैं। उसे इलाज के लिए पहले सतना लाया गया था। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया। सतना पुलिस के आला अफसरों सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्चिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन डकैतों के बारे में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!