ये है अब तक का सबसे तेज तलाक | रात में निकाह, सवेरे तलाक

Updesh Awasthee
उत्तरप्रदेश स्थित बिजनौर के एक गांव में सोमवार को दो बहनों की बारात आई। निकाह के बाद सोमवार की शाम एक बहन विदा होकर चली गयी। दूसरी का दूल्हा सलामी के लिए घर में गया तो साथ में गए लड़कों के चोरी करने को लेकर बवाल मच गया। बारात को बंधक बना लिया गया। रात भर चली जद्दोजहद के बाद मंगलवार की सुबह युवती पक्ष ने तलाक ले लिया।

हुआ यूं, कि सोमवार को दिन में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की बारात एक ही दिन पहुंची। शाम होते-होते दोनों निकाह हो गए। एक बहन की विदाई भी हो गयी। रस्म के मुताबिक दूसरी बहन का दूल्हा निकाह के बाद सलामी के लिए दुल्हन के घर में गया तो दूल्हे की बहन का बेटा व दो अन्य लड़के भी भीतर चले गए।

वहां दुल्हन के मामा का दिया हुआ भात का संदूक भी रखा था। इसी बीच संदूक में से जेवरात व रुपये चोरी हो गए। जानकारी होते ही शोर मच गया। दुल्हन के परिवारवालों ने सलामी पर साथ आए दूल्हे के भांजे को तो पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक वहां से निकल भागे। चोरी के आरोप को लेकर जमकर बवाल मचा।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ सामान तो वापस मिल गया, लेकिन भागे हुए युवकों के कारण रुपए नहीं मिल सके। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके बहन-बहनोई, भांजे समेत कुछ लोगों को बंधक बना लिया बाकी बारात चली गई। सुबह कोई बात आपस में न बनने पर नई नवेली दुल्हन का तलाक हो गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!