सिंहस्थ: संतों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन साधु घायल

Updesh Awasthee
उज्जैन। आह्वान अखाड़े के चुनाव के दौरान गोलियां चलने से छह साधु-संत घायल हो गए। अखाड़े के चार मणि महंतों के चुनाव के नतीजे आने बाद हुए इस विवाद के दौरान धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, साधुओं के बीच संघर्ष की घटना दत्त अखाड़ा जोन में हुई। गुरुवार को चुनाव के दौरान करीब 400 साधु-संत आह्वान अखाड़े पर जमा थे। यहां आह्वान अखाड़े में चार मणि महंतों के चुनाव के बाद नतीजों को लेकर साधुओं के एक समूह ने विरोध जताया था।

उस वक्त दूसरे पक्ष ने विरोध करने वाले साधु को समझाते हुए अखाड़े से रवाना कर दिया था।वहीं, साधु थोड़ी देर बाद अपने करीब 50 साथियों को लेकर पहुंचा और उसने कथित तौर पर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।

इसी बीच किसी साधु ने गोली चला दी तो अफरातफरी मच गई। इसके बाद साधु-संतों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियारों का भी खुलकर इस्तेमाल हुआ। खूनी संघर्ष की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

गोली लगने से घायल ओमपुरी और धारदार हथियार से चोटिल राजेंद्र पुरी को माधव नगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल संतों में राहुल पुरी (25), राजेश पुरी (62), नाग बाबा, भोलापुरी (70), सनातन पुरी (30), नागेन्द्र पुरी (40), राघव पुरी (35) शामिल हैं।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!