इंजीनियर साहब घर में ले रहे थे घूस, धर लिए गए

Updesh Awasthee
भोपाल। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव जनपद पंचायत के सहायक यंत्री राजेश गुप्ता को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, जुन्नारदेव जनपद पंचायत के अतरिया गांव में ठेकेदार संजीव सूर्यवंशी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। इंजीनियर ने ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ठेकेदार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की थी, जिसकी जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाते हुए इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

खास बात यह है कि इंजीनियर ने रिश्वत की राशि देने के लिए ठेकेदार को अपने घर पर ही बुलाया था। रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने छापा मारते हुए इंजीनियर गुप्ता को 20 हजार रुपए की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

Bribery : RAJESH GUPTA
POST: SUB ENGINEER 
DEPARTMENT: JNPAD PANCHAYAT, JUNNARDEO, CHHINDWARA
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!