BJP सांसद ने मोदी के सामने स्मार्ट सिटी को बताया बकवास

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बिहार के बेगुसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने अपनी ही सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल खड़े कर दिए। भोला सिंह ने लोकसभा में स्मार्ट योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इससे सिर्फ विकसित शहरों का विकास होगा और पिछड़े शहरों और विकसित शहरों के बीच खाई बढ़ेगी।

कई विपक्षी सदस्यों ने खुशी जताई जब भोला सिंह ने वेंकैया नायडू से पूछा की सरकार स्पष्ट करें कैसे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से बिहार जैसे छोटे शहरों को लाभ होगा। भोला सिंह ने ये भी कहा कि जिस स्मार्ट सिटी की बात सरकार कर रही है, नगर निगम, नगर पालिका परिषद और तमाम ऐसी नगर विकास एजेंसियां सालों से यह काम पहले ही कर रही हैं। भोला सिंह ने जब यह सवाल किया तब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!