ग्वालियर। फेसबुक पर फर्जी दोस्ती, फर्जी प्यार, फर्जी शादी और असली सुहागरात मनाकर फरार हुए धोखेबाज फेसबुक फ्रेंड पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गुजरात में प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में फेसबुक पर उसे राजू वर्मा निवासी सुरेश नगर थाटीपुर ने दोस्ती के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन दोस्ती के बाद एक दिन उसने प्यार का इजहार किया और शादी का ऑफर दिया। राजू ने बताया था कि वह दिल्ली की एक मल्टी नेशनल कंपनी में सिविल इंजीनियर है।
एक दिन उसने उसे ग्वालियर बुलाया। यहां उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की और होटल मेस्कॉट में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है। जब उसने अपने घर ले जाने और कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया तो विश्वविद्यालय थाने में दो माह पहले युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आज दिनांक तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विशेष नोट: यदि आपके पास है इस इनामी बदमाश या ऐसे ही किसी दूसरे जालसाज के बारे में जानकारी तो कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें या हमें बताएं। editorbhopalsamachar@gmail.com | उपदेश अवस्थी: 9425137664 | Facebook | Twitter | google plus