1000 संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांगी धर्म परिवर्तन की अनुमति

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर कौशल विकास केन्द्र कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश साहु कोषाध्यक्ष अबरार कुरैशी ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्किल इंडिया मिशन में विगत पांच वर्षो से प्रदेश के 43 जिलों में कौशल विकास केन्द्रों पर कार्यरत लगभग एक हजार प्रबंधकों, लेखापालों, प्रशिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, तकनीकी शिक्षामंत्री उमाशंकर गुप्ता से संविदा वृद्वि किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और संविदा नहीं बढ़ाये जाने की स्थिति में धर्म परिवर्तन करने की अनुमति मांगी। 

संविदा नहीं बढ़ाये जाने पर सभी कर्मचारियों ने अपना धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया। संविदा वृद्वि नहीं किये जाने से सभी कर्मचारी और उनके परिवार सड़कों पर आ गये हैं। गौरतलब है कि आईटीआई की तरह कौशल विकास केन्द्रों में हजारों युवाओं को रोजगार का उन्मुखी प्रशिक्षण देकर उनको अपने पैरों पर खड़ा करने वाले प्रशिक्षक, प्रबंधक, लेखापाल आदि कर्मचारी विगत पांच वर्षो से संविदा पर कार्य कर रहे हैं । प्रथम नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई थी । 

उसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष उनकी संविदा बढ़ाता रहा है । लेकिन अचानक विभाग ने संविदा नहीं बढ़ाने का निर्णय लेते हुये फिर से संविदा पर नई भर्ती करने का निर्णय ले लिया जिसमें नये लोगों को रखा जायेगा। जिससे निकाले गये एक हजार संविदा कर्मचारियों में आक्रोश है । सरकार की उदासीनता ओर हिटलर शाही के विरोध में 30 मई सोमवार से राजधानी के नीलम पार्क में संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के तत्वाधान में अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!