दलित प्रेम: शंकराचार्य ने दी शिवराज को चुनौती

Updesh Awasthee
नरसिंहपुर। ज्योतिष एवं द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने दलितों से पुरोहित कर्म कराए जाने के मामले में परमहंसी गंगा आश्रम में ब्राह्मण समाज की बैठक के बीच यह कहा कि शिवराज सरकार की नीतियां धर्म को बांटने वाली हैं। अगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को वास्तव में दलितों से प्रेम है तो वह स्वयं इस्तीफा देकर किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के सान्निध्य में हुए बैठक में बड़ी संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे। मीडियाकर्मियों की भी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दलित समाज के अभिन्न हिस्सा हैं। उनके साथ भाईचारे और बराबरी की बात दो कदम आगे बढ़कर होना चाहिए, लेकिन सामाजिक व्यवस्थाओं को तोड़ने की बात नहीं की जाना चाहिए।

अगर ब्राह्मणों की वजाय किसी और वर्ग से पूजा-पाठ या पुरोहित कर्म कराए जाते हैं तो इस का असर सामाजिक व्यवस्था पर पड़ेगा। शंकराचार्य ने कहा कि आज भाजपा और आरएसएस की नीति हिन्दू विरोधी हो रही है। वह ब्राह्मणों से पुरोहित कर्म छीनकर धर्म को बांटने वाली नीति अपना रही है और यह सब वोट की राजनीति के कारण किया जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!