जांच में घूसखोरी का दोषी पाया गया SILVER BELLS SCHOOL

Updesh Awasthee
ग्वालियर। सिल्वर वेल्स स्कूल द्वारा 11वीं कक्षा के छात्र ईशांत खंडेलवाल को पास करने के बदले में पैसे मांगने की शिकायत शिक्षा विभाग की जांच में पुष्ट हो गई है। जांच अधिकारी आरएस तरेटिया ने जब सभी पक्षों के बयान लेने के बाद बतौर सुबूत पेश की गई रिकॉर्डिंग को सुना तो उसमें स्पष्ट रूप से स्कूल फीस के साथ-साथ 11वीं कक्षा में फेल छात्र को पास करने के लिए पैसे मांगने की बात भी सामने आ गई।

जांच अधिकारी आरएस तरेटिया ने बताया कि उन्होंने जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट सबमिट कर दी है। जांच अधिकारी ने स्कूल की संचालक के बयान लिए, जिसमें उन्होंने शिकायत को गलत बताया। दूसरी ओर जब अभिभावक अनिल खंडेलवाल से बात की तो उन्होंने संचालक द्वारा पैसे मांगने की बात कही। उन्होंने अपनी और स्कूल संचालक की बातचीत रिकॉर्ड की थी, जिसकी सीडी उन्होंने जांच अधिकारी को दी। जांच अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि रिकॉर्डिंग में मौजूद आवाज स्कूल संचालिका की ही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!