सिंहस्थ में साधुओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ | kumbhmela

Updesh Awasthee
उज्जैन। कुंभ के मेले में रविवार को अज्ञात लोगों ने एक साधु पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया एवं अन्य स्थानों पर साधुओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। लचर सुरक्षा व्यवस्था से साधू समाज गुस्से में है। विरोध दर्ज कराने वो सड़कों पर उतर आए। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को भूखी माता मंदिर क्षेत्र में साधु तपस्वी गिरी पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तपस्वी गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

वहीं, दूसरी ओर शनिवार देर रात को साधुओं के काफिले में जा रही गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। ये घटनाएं वल्लभनगर और प्रकाश टॉवर क्षेत्र में हुईं। साघु वासुदेवानंद जिस गाड़ी में थे उसके भी कांच टूटे हुए थे। तोड़फोड़ के अलावा सिंहस्थ कुंभ मेला क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

गाड़ियों में तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं के विरोध में रविवार को साधुओं ने सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया। इन साधुओं ने गुरुनानक घाट के निकट सड़क जाम भी किया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर साधुओं में खासी नाराजगी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!