सिवनी में शराब की दुकान लूट ले गए नकाबपोश

Updesh Awasthee
सिवनी। जिले में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नकाबपोश बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए सवा लाख रुपए से ज्यादा की राशि लूट ली।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को करीब 10 बजे केवलारी थाना क्षेत्र के पलारी में बाइक सवार दो बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे। बदमाशों में से एक ने कर्मचारियों पर देशी कट्टा तान दिया। इसी दौरान एक अन्य बदमाश ने गल्ले में रखे हुए करीब सवाल लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर केवलारी पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी, लेकिन बदमाश पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने में कामयाब रहे। शहर में लूट की यह कोई पहली वारदात नहीं है। पिछले कुछ समय से यहां लूट की घटनाओं में खासा इजाफा हुआ है और अधिकांश मामलों में पुलिस अब तक खाली हाथ है। इस वजह से आम लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!