सेंधवा में धमाके के साथ कांपी धरती

Updesh Awasthee
बड़वानी। जिले के सेंधवा में शनिवार को तेज धमाके की आवाज के साथ जमीनी कंपन महसूस किया गया। भूकंप के अहसास से लोग सहम गए और अपने घरों के बाहर निकल आए। मध्य प्रदेश से सटे महाराष्ट्र के सीमावर्ती कस्बों में कंपन महसूस किया गया।

जानकारी के अनुसार सेंधवा के ग्रामीण इलाकों के अलावा महाराष्ट्र के पलासनेर में दो से तीन धमाके सुने जाने की बात ग्रामीण कह रहे है। कुछ जगहों पर धमाके और कंपन के बाद घर में रखा सामान नीचे गिर पड़ा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भूगर्भीय हलचल की सूचना आम लोगों के माध्यम से मिलने की बात कही है। हालांकि, किसी भी इलाके से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मध्य प्रदेश का यह इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस वजह से भी प्रशासन के अफसर ऐहतियात बरत रहे है। इन सभी इलाकों में पटवारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!