CM की नाराजगी के बाद CS की मीटिंग छोड़कर PS उज्जैन रवाना

Updesh Awasthee
भोपाल। सिंहस्थ की तैयारियों में शौचालय निर्माण और पानी की सप्लाई के अधूरे कामों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव से फोन पर नाराजगी व्यक्त की। 

जब सीएम का फोन पीएस मलय श्रीवास्तव के मोबाइल पर आया उस दौरान वे मुख्य सचिव अॅटोनी डिसा के द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर ली जा रही बैठक में मौजूद थे। सीएम के निर्देश पर पीएस श्री श्रीवास्तव तत्काल ही उज्जैन के लिए रवाना हो गए। सीएम ने श्री श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त विवेक अग्रवाल को भी उज्जैन ले जाने के लिए कहा। सभी अफसर आज शाम को ही उज्जैन के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि सिंहस्थ के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से शौचालय निर्माण और पानी सप्लाई के कामों की धीमी गति की शिकायत की थी। इसके बाद तत्काल सीएम ने पीएस को फोन लगाकर नाराजगी जाहिर की और उज्जैन भेजा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!