भोपाल। अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश जिला भोपाल ईकाई ने आज 25/04/16 को मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधीश(कलेक्टर ) श्री निशांत वरवडे जी को सौपा। इससें पूर्व सैकड़ों की संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुचे और छटवें वेतन के गणना संबंधी आदेश तत्काल जारी करने एवं अन्य मांगों संबंधी ज्ञापन सौपा साथ ही जिला स्तरीय समस्याओं के भी ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय को सौपे।
स्थानीय समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए माननीय ने मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन तत्काल भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर मोर्चे के पदाधिकारी मुश्ताक खान, उपेन्द्र कौशल, जितेन्द्र शाक्य,असीम शर्मा, मनीष, संजय शर्मा, जफर सिददीक, फराज जगदीश पवनशर्मा आनंद वाणी ज्ञानसिंह आरिफ़ सुरेश अनिल नागर फैजल पवन मिश्रा विजय बाथम नवीन मिश्रा अरविंद सहित सैकडों सदस्य उपस्थित थे।
अध्यापकों ने वेतन विसंगति को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। राजेश शुक्ला अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने आज प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अपने-अपने जिलों में सौंपे हैं। अनूपपुर में अध्यापक संवर्ग ने अपनी मांगो का ज्ञापन एसडीएम अनूपपुर को सौंपकर प्रस्तावित छठवें वेतनमान की विसंगति एवं अन्य मांगों के निराकरण के उपरांत आदेश जारी करने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा ने दिये गये ज्ञापन में कहा है कि अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाये, छठवां वेतनमान अंतरिम राहत देय अवधि सितम्बर २०१३ से ग्रेड पे के अनुसार पूर्व काल की प्राप्त सहित अन्य अंतरिम राहत की विसंगतिपूर्ण भुगतान को संशोधन करते हुए अंतरिम राहत का समायोजन किया जाये, वसूली निरस्त की जाये। उक्त लाभ दिसम्बर २०१५ से किया जाये, अध्यापक संवर्ग के लिये स्वैच्छिक स्थानांतरण लागू किया जाये, समूह बीमा योजना, पेंशन ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाये, आश्रितों के लिये अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में शिथिलिता, वरिष्ठ अध्यापकों को प्राचार्य हाईस्कूल बनाया जाये। न्यायालय के निर्णय अनुसार एईओ की नियुक्ति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अध्यापकों को अंतरिम राहत की तृतीय किस्त का भुगतान किया जाये, अंशदायी पेंशन की कटौती कोषालय से की जाये, गुमशुदा अंशदान की राशि जमा कराई जाये, संविदा शिक्षकों की परिक्षा अवधि एक वर्ष कर महंगाई अनुसार मानदेय वृद्धि की जाये सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालो में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, सी पी तिवारी, धर्मराज शुक्ला, बृजेश नाथ मिश्र, कौशलेन्द्र सिंह, राजेश शुक्ला, शीलवंत तिवारी, सुरेंद्र पाण्डे, सम्पत मिश्रा, अनिल मिश्रा, राजकिशोर गुप्ता, आदिल खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

