छत्तीसगढ़। नक्सिलयों ने एक बार फिर नेता पर हमला किया है। बीजापुर में माओवादियों ने भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष पर हमला किया हैं
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुरली कृष्ण नायडू को माओवादियों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि मुरली कृष्ण नायडू के पीठ और कमर में गोली लगी हैं। गोली लगने के बाद मुरली कृष्ण को गंभीर हालत में भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।