छग में बीजेपी कार्यकर्ता को उठा ले गए नक्सली, हत्या

Updesh Awasthee
बीजापुर/छत्तीसगढ़। भोपालपटनम में ग्राम पेतागोगड़ा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे 45 वर्षीय भाजपा नेता और पूर्व सरपंच यालम नारायण की नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। नक्सली उसे बेटे की शादी के जश्न के दौरान उठा ले गए थे। भाजपा नेता पर नक्सलियों ने ग्रामीणों से लूटपाट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने भाजपाइयों को पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को यालम के बेटे की शादी का जश्न मनाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों की वेश में नक्सली आए और नारायण को बंधक बनाकर ले गए। रात एक बजे एक ग्रामीण ने शव के बारे में नारायण के परिजनों को सूचना दी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!