रात 3 बजे फोन पर बात कर रही थी, पति ने हसिए से काट डाला

Updesh Awasthee
भोपाल। देर रात और कई बार अलसुबह तक फोन पर बात करते रहने वाली एक महिला को उसके पति ने हंसिए से काट डाला। युवक ने उस पर 30 वार किए। डॉक्टरों को घावों पर 100 टांके लगाने पड़े। 

ये था पूरा घटनाक्रम
होशंगाबाद के कोतवाली के सब इंस्पेक्टर एचके शुक्ला ने बताया कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3.30 बजे की है। संजय नगर में ओमप्रकाश धनवारे और उसकी पत्नी विनीता के बीच गुरुवार रात 12.30 बजे से विवाद चल रहा था। विवाद मोबाइल पर बात करने को लेकर शुरू हुआ था। अोमप्रकाश बेरोजगार है और विनीता एक अचार फैक्ट्री में नौकरी करती है। रात में पत्नी को मोबाइल पर बात करता देख ओमप्रकाश ने टोका था। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहस हुई। रात 3.30 बजे भी विनीता फोन पर बात कर रही थी, तो ओमप्रकाश को गुस्सा आ गया और उसने हसिये से विनीता के चेहरे पर कई वार कर दिए। विनीता के चेहरे के अलावा पीठ और पेट पर भी गहरे घाव हैं। पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पहले आेमप्रकाश ने कहा कि उसके ऊपर उपरी बाधा है अौर इस वजह से उसे पता नहीं चला कि उसने क्या कर दिया।

बाद में उसने बताया कि रात में फोन पर बात करने की वजह से उसे गुस्सा आया अौर पत्नी को मारा। विनीता गहरे घाव के कारण बोल नहीं पा रही थी, लेकिन उसने सिर्फ इतना कहा कि उसे नहीं पता यह कैसे हो गया अौर क्या हो गया। विनीता के लिए अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। उसके जख्मों को सिलने 100 टांके लगाने पड़े हैं। उसकी 12 साल की बेटी कुमकुम और 9 साल का बेटा गिरीश काफी डरे हुए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!