रिश्वत की रकम किस्तों में वसूलने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Updesh Awasthee
रतलाम। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ब्रिज) महेंद्रसिंह को सीबीआई की टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत बिल क्लियर करने के नाम पर ली जा रही थी।

उज्जैन के रहने वाले रेलवे ठेकेदार उमेश कोरी की शिकायत पर सीबीआई जोधपुर की टीम ने मंगलवार रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई के 7 अधिकारियो ने बड़े ही गोपनीय तरीके से इंजीनियर महेंद्रसिंह को प्लेटफार्म के पास बने यूनियन ऑफिस के पास से रिश्वत लेते पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि महेंद्रसिंह ने ठेकेदार से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। वह 50 हजार रुपए की पहली किस्त ले चुका था। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे पर जब दूसरी किश्त लेने पहुंचा तो सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम इस भ्रष्ट अधिकारी को लेकर उसके दफ्तर भी गई और जरुरी दस्तावेज भी खंगाले। 

सीबीआई के अधिकारियो में इस पूरी कार्रवाई के दौरान मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। राजस्थान सीबीआई की टीम ने इस कार्रवाई इतने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया की रेलवे के किसी भी अधिकारी को भनक तक नहीं लगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!