छतरपुर में सरेआम फायरिंग, टहलते हुए फरार हो गए बदमाश

Updesh Awasthee
छतरपुर। दो अज्ञात बदमाश फायरिंग करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले की है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक से मोहल्ले में आते हैं, फिर एक युवक बाइक से उतर जाता है तो वहीं दूसरा युवक बाइक को मोड़ कर दूसरी ओर ले जाता है। इसके बाद पहला युवक कुछ कदम चलते हुए एक घर के सामने पहुंचता है और बंदूक निकाल कर ताबड़तोड़ सात-आठ गोलियां चला देता है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक आराम से टहलते हुए बाइक तक पहुंचता है और फिर अपने साथी के साथ मौके से निकल जाता है। इस घटना से घबराए आसपास के लोगों ने जब पुलिस को सूचित किया तो उनके भी होश उड़ गए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!