यूं तो इन दिनों सारा देश गुस्से में है। सरकारें उनके खिलाफ उठने वाली आवाजों से गुस्सा हैं तो आम आदमी सरकारी नीतियों से गुस्सा है। कोई पड़ौसियों से गुस्सा है तो कोई अपने बॉस से लेकिन सवाल यह है कि व्यक्तिगत रिश्तों में लोग ऐसा क्या कर जाते हैं कि लोगों गुस्सा आ जाता है। यहां पढ़िए:
मेष : उन्हें बाधित करें। यदि आप उनके काम के बीच में आते हैं और इससे उनके काम करने की रफ्तार धीमी होती है, तो उनका गुस्सा भड़क जाएगा।
वृष : उन्हें चौंका कर किसी काम के दौरान पकड़ लें। वे अचानक और अप्रत्याशित रूप से पकड़े जाने से नफरत करते हैं। अनुभवों के कारण मिल अस्थिरता उन्हें डराती है और इससे वे आक्रामक बन जाते हैं।
मिथुन : उन्हें इंतजार कराएं। मिथुन राशि के लोग एक ही जगह बनने रहने से नफरत करते हैं। वे इधर-उधर घूमना पसंद करते हैं। वे मुक्त होकर विचरण करने में आनंद उठाते हैं और इससे कम उन्हें कुछ भी पीड़ादायक लगता है।
कर्क : इन्हें वो दोस्त पसंद नहीं हैं, जो उनकी बात नहीं मानते हैं। उनकी दोस्ती, समर्थन या समझ की सही प्रतिक्रिया देने का प्रयास करते हुए यदि कोई नहीं दिखता है, तो उन्हें जबरदस्त गुस्सा आता है।
सिंह : उन्हें बधाई नहीं दें। जब आप उनकी तारीफ नहीं करते हैं और उन्हें उस काम की सही पहचान नहीं मिलती है जिसके वे वास्तविक हकदार हैं, तो उनका मूड सच में बहुत खराब हो जाता है।
कन्या : उनके काम में हस्तक्षेप करें। कन्या राशि के जातक अपने स्वयं संगठित तरीके से काम करते हैं। यदि आप उनके काम में दखल दें या उनका काम अपने हाथ में ले लें, तो वे गुस्से की हताशा में सर पटक लेंगे।
तुला : पक्षपाती और अनुचित हो जाएं। जब आप तुला राशि के जातकों के साथ न्यायपूर्ण या बराबरी का व्यवहार नहीं करेंगे, तो एकतरफा निर्णय उन्हें अंदर ही अंदर गुस्से से भर देगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को झूठ बर्दाश्त नहीं होता। बेईमानी का जरा सा भी अंदेशा वृश्चिक राशि के जातक भांप जाते हैं और उनके गुस्से का शिकार आप बन सकते हैं। उनका गुस्सा आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता है। इनसे सावधान रहें।
धनु : उनसे गोंद की तरह चिपके रहें। हमेशा उनके आस-पास घूमते रहें और बात करते रहें। ऐसे लोग आजादी से अकेले रहना चाहते हैं, तो आपके पास चिपके रहने से वे नाराज हो जाएंगे।
मकर : उनका मजाक बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। गर्व की अनुभूति में रहते हैं। यदि आपने उनका मजाक बनाया, तो वे गुस्से से भर जाएंगे। मगर, इनसे भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि हास्य भावना की कमी उन्हें अस्थिर बना देती है।
कुंभ : उनकी बात पर राजी नहीं हों। जब आप उनकी बात नहीं मानते हैं और उन्हें बताते है कि वे जिन लोगों को सही मानते हैं, वे गलत लोग हैं, तो कुंभ राशि के लोग नाराज हो जाते हैं। इस राशि को लोगों को गुस्सा दिलाने और उनके साथ वाद-विवाद करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
मीन : इन राशि के लोगों को गुस्सा दिलाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि ये बेपरवाह किस्म के लोग होते हैं। मगर, जब आप एटीट्यूड दिखाते हैं और बिना किसी कारण के उन्हें धमकाने की कोशिश करते हैं, तो वे लड़ने के लिए खड़े हो जाते हैं।