11 साल की लड़की ने नींबू पानी से कमाए 70 करोड़ रुपए

Updesh Awasthee
अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली 11 साल की एक लड़की ने अपने कौशल से 1.10 करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपए) कमाए हैं। मिकाइला उल्मेर नाम की इस लड़की ने 55 होल फूड स्टोर्स से अपने लेमनेड (नींबू पेय) के ब्रैंड की बिक्री के लिए डील की है।

'बी स्वीट' नाम का ये पेय अब टेक्सास, ओकलाहोमा, अरकंसास और लुइसियाना में स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। मिकाइला ने एबीसी टीवी के 'शार्क टैंक' कार्यक्रम में 60 हज़ार डॉलर सीड मनी के तौर प जीते। ये कार्यक्रम नए बिजनेस आइडिया के ज़रिए फंडिंग जीतने का मौका देता है।

गूगल के 'डेयर टू बी डिजिटल कैम्पेन' के तहत मिकाइला ने शो के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना बनाया लेमनेड भी सर्व किया। मकाइला ने इस लेमनेड बनाने का फॉर्मूला घर में अपनी पड़दादी के समय से चली आ रही विरासत से पाया। इस नींबू पेय में धनिया, अलसी और शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है।

मिकाइला ने कहा कि उन्हे ये आइडिया तब आया था जब वो चार साल की थी और मधुमक्खियों ने उन्हें दो बार काटा था। एनबीसी न्यूज़ से बातचीत में मिकाइला ने कहा, "वो बड़ा दर्दनाक था, मैं मधुमक्खियों से बहुत डरती थी।"

लेकिन मिकाइला ने जब मधुमक्खियों के बारे में पढ़ना शुरू किया तो वो उनकी तरफ आकर्षित होती चली गईं। उसी वक्त मिकाइला ने सोचा कि पड़दादी के लेमनेड को शहद के साथ मिलाकर नया कुछ किया जाए। मिकाइला का इरादा यही था कि इस प्रयोग से जो भी कमाई हो उससे मधुमक्खियों के लिए कुछ किया जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!