हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा समाप्ति के नोटिस

Updesh Awasthee
इंदौर। 12 दिन से हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शासन ने नोटिस जारी कहा है कि वे हर हाल में 14 मार्च तक काम पर लौट आएं, अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इधर, हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को खजराना गणेश मंदिर और नाहरशाह वली की दरगाह पर भगवान के नाम ज्ञापन दिया।

हड़ताल से शहर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंगनवाड़ियों में टीकाकरण का काम भी बंद है। सीएमएचओ डॉ.एसएल पोरवाल ने बताया शासन से मिले पत्र का पालन करते हुए 250 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस दिए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!