भोपाल। शिवपुरी कलेक्टर राजीव दुबे के एक बयान की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की गुहार लेकर गए पालक संघ से कलेक्टर से दो टूक कहा कि उनकी मनमानी से बचना है तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाओ। पालक संघ का कहना है कि इस तरह से कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों को मनमानी का लाइसेंस दे दिया। शासन के निर्धारित नियम व हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के बाद भी शिवपुरी कलेक्टर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
आज जब पालक संघ के बैनर तले अभिभावक कलेक्टर से मिलकर स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें चलन में लाने का आग्रह किया था तब कलेक्टर ने पालक संघ को हिदायत दे दी कि वह चाहे तो अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलो में पढाए।