अब मणिपुर में कांग्रेसी सरकार पर संकट

इंफाल। अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद कांग्रेस के लिए मणिपुर से बुरी खबर है। यहां मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ पार्टी के 25 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। इन विधायकों ने इबोबी सिंह की कैबिनेट में फेरबदल की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, नाराज कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे उनकी मांगें मानें या फिर मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को दिल्ली तलब किया, हालांकि कांग्रेस नेता नारायणसामी ने दावा किया है कि मणिपुर में स्थिति पर नजर रखे हैं और सारे मतभेद सुलझा लिए जाएंगे। मणिपुर में 2017 में चुनाव होने हैं।

मणिपुर विधानसभा की स्थिति
कुल सीटें : 60
कांग्रेस : 47
तृणमूल कांग्रेस : 5
नगा पीपल्स फ्रंट : 4
बीजेपी : 2
नेशनलिस्ट कांग्रेस : 1
लोक जनशक्ति पार्टी : 1
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!