पुलिसकर्मी की बेटी का गैंगरेप

Updesh Awasthee
अंबेडकरनगर। यहां एक पुलिसकर्मी की 15 साल की बेटी से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब लड़की करीब 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद शनिवार को मामले परिजनों ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई। रेप का आरोप दूध डेरी के मालिक और उसके 3 तीन साथियों पर है।

अंबेडकरनगर में एसपी ऑसिस में क्लर्क की पोस्ट पर तैनात पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मामला जनवरी का है लेकिन समाज में बदनामी होने के चलते उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

एएसपी राहुल राज ने बताया कि गैंगरेप और पॉक्सो जैसी धाराओं में आरोपी कल्लू यादव और उसके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  स्टेशन ऑफिसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दी गई शिकायत के मुताबिक, लड़की घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरी की दुकान से सामान लेने गई थी। यहां कल्लू जबरन उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने और उसके साथियों ने गैंगरेप किया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसके पिता को भी मार देंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!