पार्षदों ने महापौर और कमिश्नर को पिलाया गंदा पानी, चूड़ियां भेंट कीं

Updesh Awasthee
मुरैना। नगर निगम में परिषद की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने जमकर बवाल मचाया। हंगामा मचा रहे कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त नशीर एहमद को चूड़िया भेंट कर दीं, जिससे माहौल काफी गर्मा गया।

आरोप है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दस सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन कांग्रेस पार्षदों के यहां सिर्फ दो या तीन सफाई कर्मचारी हैं। जिससे चलते चारों तरफ गंदगी का माहौल है। शहर में गंदा पानी सप्लाई की समस्या से जूझ रहे अधिकांश वार्डों के पार्षदों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते कांग्रेसी पार्षद गंदे पानी को बोतल में भरकर बैठक में पहुंचे। 

इस दौरान कांग्रेसियों ने पहले तो गंदा पानी खुद पिया और फिर महापौर अशोक अर्गल समेत आयुक्त नशीर एहमद को पीने के लिए दिया। महापौर और आयुक्त मना करते रहे, लेकिन कांग्रेसियों की जिद के आगे झुक गए और बोतल का गंदा पानी पीना पड़ा। कांग्रेस पार्षद एदल सिंह मावई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वार्डों की समस्या जड़ से दूर नहीं की गई, तो शहर का कचरा सभागार और आयुक्त के बंगले में फेंकेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!