जीवाजी यूनिवर्सिटी: Bsc का पर्चा लीक

Updesh Awasthee
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी की बीएससी पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा से एक दिन पहले केमिस्ट्री पेपर आउट हो गया. खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है. अब जल्द ही परीक्षा की दूसरी तारीख घोषित की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, जीवाजी यूनिवर्सिटी के संबद्धित कॉलेजों में बीएससी पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह की पाली में केमिस्ट्री का पेपर आयोजित किया गया था, लेकिन एग्जाम से पहले बाजार में पेपर आ चुका था.

इसकी सूचना पर जब मिलान किया गया, तो बाजार के पर्चे से परीक्षाथियों को बांटा जा चुका पेपर हूबहू मिल रहा था. जिसके बाद आनन-फानन में सभी सेंटर्स पर परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई. हालांकि, जब तक पेपर निरस्त हुआ, तब तक अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा दे चुके थे.

बताया जा रहा है कि यह पेपर शिवपुरी के किसी कॉलेज से लीक हुआ है. फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रबंधन इसकी जांच-पड़ताल में जुट गया है. अब छात्र-छात्राओं को दुबारा केमिस्ट्री की परीक्षा देनी पड़ेगी. फिलहाल, इसका टाइम टेबल घोषित नहीं किया गया.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!