मण्डला के अतिथि शिक्षक दिल्ली रवाना

Updesh Awasthee
मण्डला। शास.उत्कृष्ट उच्च.माध्य.विद्या.घुघरी, शास.कन्या हायर सेकेण्डरी, विद्या.घुघरी, शास. उच्च. माध्य. विद्या. भैसवाही, शास.हाई स्कूल बम्हनी, शास.उच्च. माध्य.विद्या. दानीटोला, शास.उत्कृष्ट उच्च.माध्य.विद्या. बिछिया, शास.कन्या हायर सेकेण्डरी विद्या. बिछिया,एवं अन्य माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला,घुघरी एवं बिछिया ब्लाॅक के समस्त अतिथि शिक्षकों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने स्कूल का अनिश्चित कालीन बहिष्कार कर विदिशा से दिल्ली तक पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। आगामी निर्णय आते तक स्कूूल का बहिष्कार किया जाना है।

अतः समस्त ब्लाॅक के अतिथि शिक्षकों से अपील की जाती है। कि वे अधिक से अधिक संख्या में पैदल यात्रा में सम्मिलित होवें। पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए अतिथि शिक्षक अपने-अपने ब्लाॅक अध्यक्ष एवं संघ के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर ग्वालियर पहुॅंचे।

समस्त अतिथि शिक्षकों को सूचित किया जाता हैं,कि यदि कोई भी अतिथि शिक्षक स्कूल/उपस्थित पाया जाता है तो उससे जुर्माना के रूप में प्रतिदिवस 1001/-रूपये की राशि ली जायेगी।यह राशि अपने-अपने ब्लाॅक संघ के पदाधिकारी को देय होगी इस राशि का  उपयोग पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के दौरान किया जायेगा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!