ब्लैकमेल करती थी इंदौर की सृष्टि, इसलिए गोली मार दी: रजनीश

Updesh Awasthee
पटना। गत 25 जनवरी को इंदौर की सृष्टि जैन की पटना में दिनदहाड़े हत्या के मुख्य आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे लगातार कई घंटों तक पूछताछ की.

मीडिया से बातचीत में आरोपी रजनीश ने हत्या की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि सृष्टि शादी.काॅम पर अपना प्रोफाइल देकर लोगों को झांसा देती थी और उसके इस काम में उसका पूरा परिवार शामिल था. उसने आरोप लगाया कि सृष्टि युवकों को फेसबुक और शादी.कॉम पर ब्लैकमेल करती थी. इसी से नाराज होकर उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. रजनीश ने बताया कि जिस राहुल नामक युवक के साथ उसने होटल में कमरा बुक कराया था, वह उसका मित्र नहीं बल्कि भतीजा है. 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!