मैहर में बीजेपी ने कांग्रेस को 27000 से पछाड़ा

भोपाल। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली मैहर विधानसभा सीट पर भाजपा ने सेंध लगा दी है। मैहर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना खत्म हो गई है और भाजपा के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष पटेल को 27,544 वोट से हरा दिया है।

जीत के इस मौके पर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैहर में शिवराज सिंह चौहान और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत हुई है। इस जीत से मैहर क्षेत्र में विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा और सीएम द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

घोषणा से पहले कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी आगे चल रहे थे। जैसे-जैसे नारायण जीत की ओर बढ़ते जा रहे थे, मौके पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जीत की घोषणा होने से पहले ही सतना से लेकर भोपाल प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना की गई थी। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। मैहर में 13 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से नारायण त्रिपाठी, कांग्रेस ने मनीष पटेल, समाजवादी पार्टी ने रामनिवास उरमलिया और बहुजन समाज पार्टी ने रामलखन पटेल को मैदान में उतारा था। मैहर उपचुनाव में एक लाख 63 हजार 499 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था। मतगणना कुल 21 राउण्ड में हुई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!