माँ ने बेटी को घुसपैठिया समझ गोली मार दी

Updesh Awasthee
वाशिंगटन: अमेरिका में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपनी 27 साल की बेटी को घुसपैठिया समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारी डेनिस रॉबर्ट्स ने एक बयान में कहा कि शेरी कैम्पबेल अपने कमरे में सो रही थीं और अचानक उनकी नींद टूटी। उन्हें लगा कि कोई सेंधमार या घुसपैठिया उनके घर में घुस आया है और उनकी बेटी का पीछा कर रहा है।

फ्लोरिडा के सेंट क्लाउड इलाके की रहने वली शेरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कदमों की आहट सुनने के साथ ही गोली चला दी थी। यह गोली उनकी बेटी एश्ले डोबी को लगी। दरअसल, पहले ऐश्ली उत्तरी कैरोलिना गई थी और ऐसे में शेरी का अंदाजा था कि वह घर में नहीं है।

बीते मंगलवार को उस वक्त शेरी की सांसे थम गईं जब उसने देखा की उसकी सौतेली बेटी घायल अवस्था में पड़ी है। इसके बाद उसने पुलिस के आपातकालीन नंबर 911 पर फोन किया।


शुरू में शेरी ने पुलिस को अपनी बेटी के अचेत होने की असली वजह नहीं बताई। बाद में उसने बताया कि उसने अपनी बेटी को गलती से घुसपैठिया समझकर गोली चला दी थी। घायल अवस्था में डोबी को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!