शताब्दी सहित कई ट्रेनें कैंसिल

Updesh Awasthee
भोपाल। उत्तर भारत में हर साल सर्दियों में छाने वाले घने कोहरे के कारण 8 जनवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली रूट की कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें शताब्दी, भोपाल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस को अलग-अलग दिनों में कैंसिल करने की घोषणा की गई है।

अब इस लिस्ट में मालवा एक्सप्रेस को भी शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा (12002) नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस और (12001) हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को प्रति मंगलवार व शुक्रवार को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है।

भोपाल एक्सप्रेस भी 8 जनवरी से 1 मार्च तक हर सोमवार और गुरुवार हबीबगंज से रद्द रहेगी। जबकि हजरत निजामुद्दीन से वापसी में प्रति मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी। जबलपुर-नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस को प्रति सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। नई दिल्ली-जबलपुर के बीच ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!