नईदिल्ली। बदतमीजी की राजनीति देश में शुरू हो गई है। हालांकि इस मामले में ज्यादातर रिकार्ड भाजपा के पास हैं परंतु कांग्रेसी भी कम खुरापाती नहीं हैं। इलाहाबाद में एक बैनर लगाकर एनएसयूआई ने नेहरू को राजा भोज और मोदी को गंगू तेली बताया है।
एनएसयूआई सदस्यों ने नेहरू जयंती पर अपने विवादित बैनर जारी कर एक नए विवाद को जन्म दिया है। इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगाए गए हैं।
साथ ही पोस्टर में ‘कहां राजा भोज और कहां गंगू...’ स्लोगन का इस्तेमाल किया गया है। एनएसयूआई के जितेश मिश्रा और राजीव यादव की फोटो भी बैनर पर इस्तेमाल की गई।
जैसे ही भाजपाइयों को इसकी खबर मिली वो तुरंत मौके पर पहुंच गए और विवादित बैनर फाड़ दिया। साथ ही दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।

