नईदिल्ली। बिहार में महागठबंधन की जीत से उत्साहित कांग्रेस मोदी को रोकने के लिए पूरे देश में महागठबंधन फार्मूले पर काम करना चाहती है। यूपी में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सत्ताधारी पार्टी सपा ने भी इस दिशा में सकरात्मक संकेत दिए हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सूबे में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे महागठबंधन के गठन की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले प्रदेश के राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवाई ने कल आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा के महागठबंधन की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा था कि वह इसके लिये दुआ करते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर ये दो दल मिल गये तो भाजपा की हार तय है।
भारत की राजनीति में यह एक बड़ी घटना होगी। सपा और बसपा के महागठबंधन पर अभी से सारे देश की निगाहें टिक गईं हैं।

