नक्सली चर्च पर हमला क्यों नहीं करते: RSS

Updesh Awasthee
रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के बड़े नेता इंद्रेश कुमार ने नक्सलियों और ईसाई समुदाय पर बयान देकर विवाद को हवा देने का काम किया है। इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया और कहा कि चर्च और ईसाई समुदाय देश में नक्सलवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार ने रविवार को हैरानी जताई और सवाल पूछा कि आखिर क्यों नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में कभी अल्पसंख्यक समुदाय को ‘निशाना नहीं’ बनाया।। उन्होंने कहा कि विकास हिंसा से नहीं बल्कि शांति और आपसी भाईचारे से ही हासिल हो सकता है। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए कुछ सवाल उठाए हैं।

इंद्रेश कुमार फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्यॉरिटी (FANS) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ उच्च स्तर पर नक्सलवाद से जूझ रहा है लेकिन यहां नक्सलियों ने कभी चर्च या पादरी को निशाना नहीं बनाया क्योंकि वह उनकी मदद करते हैं या फिर इसके पीछे कोई और वजह है?’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!