शहडोल में महिला शिक्षक की गर्दन काटकर हत्या

Updesh Awasthee
शहडोल। 50 वर्षीय वृद्ध महिला शिक्षक की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गर्दन रेत डाली। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि हत्यारों की संख्या कितनी थी और वो घर में कैसे घुसे, ज​बकि घर भीतर से बंद था। 

मामला देवलोंद थाना क्षेत्र के बाणसागर कॉलोनी का है। जहां अज्ञात आरोपियों ने महिला शिक्षक सेम्सन टंगा पिल्लई पति सेम्सन बेबी की घर में घुसकर हत्या कर दी। बदमाशों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त महिला शिक्षक घर में अकेली थी। 50 वर्षीय सेम्सन मऊ हॉस्टल में पदस्थ थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!