भोपाल। संघ ने इशारा कर दिया है कि लात वाली मंत्री और थप्पड़ वाले कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करें एवं जनता के बीच एक अच्छा संदेश दें। संघ इन घटनाओं को कतई काबिल ए बर्दाश्त नहीं मानता।
बीते दिनों दो ऐसे मामले हुए हैं, जिन पर सरकार के मंत्री और अफसर कठघरे में खड़े हुए हैं। कानून मंत्री कुसुम मेहदेले का एक बच्चे को लात मार दी थी और दतिया कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगड़े ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद छिंदवाड़ा में तहसीलदार ने चपरासी में थप्पड़ मार दिया।
राजधानी भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के क्षेत्रीय संघ चालक अशोक सोहनी ने एक तरह से सरकार को साफ कर दिया है कि ऐसे मामले बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। इस मामलों में दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

