एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए जरूरी सूचना

Updesh Awasthee
यदि आप अपने एंड्रॉयड फोन में एप्लिकेशंस डाउनलोड करते हैं तो आपका फोन कभी भी हैक हो सकता है। आपकी सारी जानकारियां, फोनबुक, SMS, वाट्सएप चैट सबकुछ हैकर के पास चला जाएगा। इतना ही नहीं वो कहीं दूर बैठकर आपके फोन को आॅपरेट भी कर सकता है। आपकी फेसबुक और वाट्सएप चला सकता है। आपके फोन से किसी को भी कॉल कर सकता है। 

हैकर्स ने एंड्रॉयड के क्रोम ऑप्रेटिंग सिस्टम में एक ऐसा बग ढूंढा है जिससे क्रोम ओ.एस. पर चलने वाली लगभग सारे एंड्रॉयड डिवाइस पर वर्चुअल तौर पर काबू किया जा सकता है।

Quihoo 360 के शोधकर्त्ता GuangGong ने टोक्यो में PacSec की कांफ्रैंस में इसका एक डैमो भी पेश किया। इस डैमो में क्रोम के PSNwoWN पैनल में हैक करने के बारे में बताया गया है। हालांकि इस बग के काम करने के तरीके के बारे में पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह खुलासा हो चुका है कि जावा स्क्रिप्ट वी8 के जरिए डिवाइस का पूरा एडमिनिस्ट्रेटिव असैस लिया जा सकता है। 

आजकल लोगों को कई एप्लीकेशन्स बिना किसी रोक-टोक के डाऊनलोड करने की आदत है जिसके चलते उन्हें इस तरह के बग से भी ऑनलाइन गुजरना पड़ता है। इस दौरान जावा स्क्रिप्ट वी8 वैबसाइट पर एक्सैस होने से क्रोम यूजर की इच्छा के बिना एक एप्लीकेशन डाऊनलोड कर देता है, जिससे यह हैकिंग संभव होती है। गूगल ने इस बग का पता लगा लिया है और उमीद की जा रही है कि इसका हल ढूंढने वाले को कपनी अच्छी-खासी रकम देगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!