खितौला/जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मोहनियां में शुक्रवार की रात्र में पलंग में अपनी मां के साथ सो रहा था तभी रात्रि में लगभग डेढ बजे बिस्तर से गिर कर बेहोष हो गया। जिसे उपचार के लिये रात में ही जबलपुर के मेडिकल अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया। जिसकी मेडिकल में मृत्यू हो गयी।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात पूरा परिवार सो रहा था तभी लकी शुक्ला उम्र 3 वर्ष अपनी मां के साथ सोते समय पलंग से गिर गया अचानक आवाज सुनकर मां ने सोते परिवार के लोगों को उठाया । बेहोषी की अवस्था में उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गए वहां से उन्होने जिला अस्पताल ले जाने कहा गया जहां मेडिकल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

